फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर निगम प्लांट में तोड़फोड़ करने पर 20 अज्ञात समेत छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट एवं वाहनों में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्रेमनगर थाने में 20 अज्ञात, एक महिला समेत 6 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुट गई है।

बिजौली में नगर निगम के कूड़ा निस्तारण प्लांट बनने के बाद से स्थानीय लोग इसका जबर्दस्त विरोध कर रहे हैं। सुनवाई न होने से नाराज लोग बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। शाम को प्लांट के सामने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद भी कूड़ा गाड़ियों के आने का सिलसिला बना रहा। यह देख शुक्रवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। शाम को दर्जनों लोगों ने प्लांट पर धावा बोल दिया। वहां नगर निगम की कई कूड़ा गाड़ियां खड़ी थीं। लोगों ने पथराव करके कूड़ा गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। वाहन चालक जान बचाकर प्लांट के अंदर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज लोगों ने दौड़ाकर वाहन चालकों को भी पीट डाला। प्लांट में भी जमकर पथराव किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। देर-रात नगर निगम ने सत्येंद्र राजपूत, मोहित, वैभव यादव, अकीम यादव, वर्षा यादव, उधम सिंह यादव समेत 20-25 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़, गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें