फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता खोलने में झांसी के डाकघर प्रदेश में अव्वल 

Tue, 06 Dec 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाता खोलने में झांसी के डाकघर प्रदेश में अव्वल  - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
झांसी। नये खाते खोलने में झांसी डाक मंडल पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। फैजाबाद व लखनऊ को पीछे छोड़ते हुए झांसी में डाकघरों में एक माह के दरम्यान 17,722 नये खाते खोले गए हैं। डाकघरों में नये खाते नोट बदलने की प्रक्रिया के दौरान खोले गए हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में नये ग्राहक जोड़ने में डाक विभाग कामयाब रहा है। 
विज्ञापन


झांसी डाक मंडल के झांसी, ललितपुर व जालौन जिले में तीन प्रधान डाकघर, 75 उप डाकघर तथा 534 शाखा डाकघर हैं। आठ नवंबर को हजार व पांच के नोट अमान्य किए जाने के बाद से डाकघरों में नोट बदलने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के नोट बदलने का सहारा शाखा डाकघर ही रहे।

इसका लाभ उठाते हुए डाक विभाग ने नोट बदलने आने वाले लोगों के खूब खाते खोले। लोगों से नये खुले खाते में हजार व पांच सौ के नोट जमा कराए गए और तत्काल छोटे नोट बदले में दे दिए गए। इसके अलावा झांसी डाक मंडल ग्रामीण डाक जीवन बीमा व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी प्रदेश में आगे रहा है। 
विज्ञापन


‘नोट बदलने की प्रक्रिया के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को डाकघरों से जोड़ा गया। उनके नये खाते खोले गए और हजार, पांच सौ बदले में छोटे नोट उपलब्ध कराए गए। इसी का नतीजा है कि झांसी प्रदेश में अव्वल रहा है।’ 
विज्ञापन

- वी के सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें