फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्टेशनों पर एक साथ चला टिकट चेकिंग अभियान, 2334 यात्रियों से वसूला गया 19.72 लाख का जुर्माना

Mon, 01 Jun 2026 01:26 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मंडल रेलवे के प्रमुख नौ स्टेशनों समेत अन्य छोटे स्टेशनों पर एक साथ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर उनसे 19.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
 
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर यात्रियों के टिकट चेक करते रेलकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन मौसम में बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते शनिवार मंडल रेलवे के प्रमुख नौ स्टेशनों समेत अन्य छोटे स्टेशनों पर एक साथ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर 2,334 बे-टिकट एवं अनियमित यात्रियों को पकड़कर उनसे 19.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम अमन वर्मा के निर्देशन में एसीएम वीरेंद्र सिंह ने मंडल रेलवे के झांसी, ग्वालियर, बांदा, उरई, चित्रकूट धाम कर्वी, ललितपुर, खजुराहो, मुरैना एवं महोबा सहित मंडल के अन्य छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया। स्टेशनों के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट जांच स्टाफ के साथ आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों को तैनात किया गया, जिससे बिना वैध टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा निकास की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के अलावा प्लेटफार्म पर आने-जाने वाली गाड़ियों के आरक्षित, अनारक्षित, महिला व दिव्यांग कोचों की जांच की है। टिकट चेकिंग टीम ने बेटिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले और गंदगी फैलाने वाले 2334 यात्रियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर 19,72,138 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। टिकट चेकिंग के दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में डीसीआई मनोहर लाल मीणा, राजीव शर्मा,अशोक त्रिपाठी, विनय शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य टिकट चेकिंग स्टॉफ के अलावा जीआरपी व आरपीएफ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें