फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मऊरानीपुर में भीषण आग से तीन दुकानें जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी

Sat, 18 Apr 2026 10:06 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दमेले इंटर कॉलेज के पास हुए अग्निकांड में दुकानें जलकर खाक हो गई है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दमेले इंटर कॉलेज के पास दुकानों में लगी भीषण आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर कोतवाली इलाके के दमेले इंटर कॉलेज के पास बनी दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही प्रशासन व दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने दमेले इंटर कॉलेज के समीप स्थित दुकानों से धुआं और आग की लपटें उठती देखी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है। अग्निकांड की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी श्वेता साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की टीम को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा कि तीन दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।

आग बुझाते दमकल विभाग कर्मचारी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें