फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आमने-सामने कार की टक्कर में तीन घायल, एयरबैग खुलने से बची जान, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, वीडियो

Mon, 09 Mar 2026 10:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुल जाने से कार सवार तीनों की जान बच गई। राहगीरों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह रक्सा के पुनावली रोड पर मडीला सरकार मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुल जाने से कार सवार तीनों की जान बच गई। उनको मामूली चोट आई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के श्रीनगर गांव निवासी बृजेश अपने बहनोई दुर्जन और भांजे रवि के साथ रक्सा क्षेत्र के डोमागोर गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। एक माह पहले ही उन्होंने नई कार खरीदी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुनावली रोड पर मडीला सरकार मंदिर के पास पहुंचते ही सामने से दूसरी तेज रफ्तार कार आ पहुंची। दोनों चालक अपनी कार संभाल नहीं सके। उनके बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। तीनों चोटिल हो गए। डायल-112 और रक्सा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


हादसे के बाद का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें