फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में कोरोना के 3 मरीज नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिले में कोरोना के 2,150 नमूनों की जांच हुई, इनमें से तीन में इस महामारी का संक्रमण पाया गया। जबकि, आठ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

मंद पड़ चुकी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में मार्च माह में खासी तेजी देखने को मिली।
इस माह में अब तक 254 मरीज सामने आ चुके हैं। एक मार्च को छोड़कर इस महीने को कोई भी ऐसा दिन नहीं रहा, जब जिले में कोरोना के नए मरीज सामने न आए हों। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि किसी भी संक्रमित को मौत का सामना नहीं करना पड़ा। विदित हो कि जिले में कोरोना का पहला मरीज 27 अप्रैल 2020 को सामने आया था। 59 साल की एक महिला में इस महामारी का संक्रमण पाया गया था। पिछले 11 महीनों के दरम्यान 10,715 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है। हालांकि, इनमें से 10,362 को डिर्स्चाज किया जा चुका है। वर्तमान में 179 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 25 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, जिले में अब तक 174 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें