फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: लापरवाही पर बीयू में तीन कर्मियों को चेतावनी, फर्म पर लगाया एक साल का प्रतिबंध

Sat, 07 Feb 2026 12:37 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अनुरक्षण कार्य की आड़ में मनमाफिक दामों पर खरीदारी और एक संख्या के बिल पर दो बार भुगतान करने के मामले विभागीय कर्मियों की लापरवाही और आपूर्ति करने वाली फर्म द्वारा धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीयू में अनुरक्षण कार्य की आड़ में मनमाफिक दामों पर खरीदारी और एक संख्या के बिल पर दो बार भुगतान करने के मामले की जांच अब पूरी हो गई है। कुलसचिव ने तीन कर्मियों को चेतावनी पत्र जारी करते हुए फर्म पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अमर उजाला में तीन जनवरी को एक संख्या के दो बिलों का भुगतान करने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन



कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने एआर वित्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कुलसचिव को सौंप दी, जिसमें विभागीय कर्मियों की लापरवाही और आपूर्ति करने वाली फर्म द्वारा धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। कुलसचिव ने बताया कि बीयू कर्मी अनिल कुमार, दीपक उपाध्याय व संजय श्रीवास्तव को चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। वहीं, फर्म को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें