फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: वन दरोगा पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे थे वनकर्मी

Tue, 14 Oct 2025 09:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पेड़ोें की कटाई की शिकायत मिलने पर वन दरोगा कौशलेंद्र सिंह तोमर वन सिपाहियों के साथ कार्रवाई को पहुंचे थे। आरोप है कि वन टीम को अवैध कटाई कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की कोशिश की और फायर झोंक दिया था।
विज्ञापन
पकड़े गये आरोपियों के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन दारोगा समेत वन कर्मियों पर जान लेवा हमले के तीन आरोपी सोमवार को बबीना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों के पास तमंचा समेत कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

तीन अक्तूबर को पेड़ोें की कटाई की शिकायत मिलने पर वन दरोगा कौशलेंद्र सिंह तोमर वन सिपाहियों के साथ कार्रवाई को पहुंचे थे। आरोप है कि वन टीम को अवैध कटाई कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की कोशिश की। ठकुरपुरा निवासी धर्मवीर ने वन दरोगा पर फायर झोंक दिया। हमले में वह बच गए। कौशलेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश की जा रही थी। सोमवार को सुरागकशी करने पर आरोपी धर्मवीर समेत लाल सिंह उर्फ लालू एवं रामेश्वर निवासी ठकुरपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी धर्मवीर के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम में तुलसीराम पांडेय, पवन कुमार, जगत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें