फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: टप्पेबाज ने झांसा देकर कार से निकाला लैपटाॅप समेत दो लाख, क्रशर कारोबारी ने दौड़ाकर पकड़ा

Tue, 14 Oct 2025 08:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एक युवक ने आकर कहा कि उनकी कार पंचर है। यह सुनकर ओमप्रकाश कार से उतरकर पहिया देखने लगा। पास में कुछ नोट भी पड़े थे। वह कुछ समझ पाता, तभी युवक गेट खोलकर पीछे सीट पर रखा बैग उठाकर भागने लगा। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार शाम इलाइट चौराहे पर क्रशर कारोबारी को टप्पेबाज ने निशाना बनाने की कोशिश करते हुए उनकी कार में रखे दो लाख रुपये नकद समेत लैपटॉप उड़ा दिया। इसकी भनक लगते ही क्रशर कारोबारी ने टप्पेबाज को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी युवक को पकड़कर उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शिवाजी नगर निवासी क्रशर कारोबारी ओमप्रकाश यादव शाम करीब साढ़े सात बजे कार से इलाइट चौराहा पहुंचे। कार से उतरकर उनका भाई दवा लेने मेडिकल स्टोर चला गया। वह कार में बैठे थे। तभी एक युवक ने उनके पास आकर कहा कि उनकी कार पंचर है। यह सुनकर वह कार से उतरकर पहिया देखने लगे। पास में कुछ नोट भी पड़े थे। वह कुछ समझ पाते, तभी युवक गेट खोलकर पीछे सीट पर रखा बैग उठाकर भागने लगा। यह देख ओम प्रकाश ने पीछाकर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी युवक को लेकर वह नवाबाद थाने पहुंची। थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें