फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: प्रेमिका को महंगे गिफ्ट देने के लिए चोरी करने लगा था प्रिंस, सोलर पावर प्लांट से पकड़े गए तीन आरोपी

Wed, 23 Sep 2026 01:35 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पकड़े गए आरोपी एमपी के शिवपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 किलोग्राम कॉपर वायर, कटर समेत कई वस्तुएं बरामद की हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के बदनपुर गांव स्थित सोलर पावर प्लांट से कीमती कॉपर वायर चोरी करने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनकी निशानदेही पर 15 किलोग्राम कॉपर वायर, कटर समेत कई अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवपुरी (मध्य प्रदेश) दिनारा निवासी विजय (20), प्रिंस यादव (20) एवं नीलेंद्र यादव (19) बताया। उनके मोबाइल खंगालने पर मालूम चला कि प्रिंस एक युवती से प्रेम करता है। प्रिंस के पास आय का कोई साधन नहीं है लेकिन प्रेमिका के लिए अक्सर महंगे गिफ्ट खरीदता था। उसने पुलिस को बताया कि गिफ्ट खरीदने के लिए उसने चोरी शुरू की। बॉर्डर का इलाका होने से वारदात करके तीनों मध्य प्रदेश भाग जाते थे। सोमवार को वारदात के लिए झांसी आए थे। चोरी के इरादे से सोलर पावर प्लांट में जा घुसे। उसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनको घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उनकी निशानदेही पर पहले चोरी हुए तार भी बरामद कर लिए गए। थाना प्रभारी उदय सिंह के मुताबिक आरोपियों से तार कटर, तीन मोबाइल एवं नकदी भी बरामद हुई। लिखापढ़ी के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें