फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बूढ़ा से एमपी बॉर्डर तक डबल लेन सड़क का रास्ता हुआ साफ, शासन ने 51.95 करोड़ रुपये बजट की दी मंजूरी

Wed, 01 Apr 2026 10:50 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

सड़क दोहरीकरण होने पर बीच में डिवाइडर भी बनवाया जाएगा। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। ऐसे में रात में यह मार्ग जगमगाएगा। इससे आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
बूढ़ा से एमपी बॉर्डर तक होगी डबल लेन सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूढ़ा से मध्य प्रदेश बॉर्डर तक साढ़े सात किलोमीटर लंबी सड़क के दोहरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने 51.95 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी दे दी है। झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से निविदा प्रक्रिया कराने के बाद मई से काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


बूढ़ा से उनाव बालाजी जाने वाले मार्ग पर लगातार ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है। इस रास्ते से कई लोग दतिया, भांडेर समेत मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आते-जाते हैं। मौजूदा समय में इस मार्ग की स्थिति कई जगहों पर गड्ढे हो जाने से खस्ताहाल हो गई है। इसके अलावा सिंगल लेने होने से तेज रफ्तार वाहन आमने-सामने आ जाने से दुर्घटना का भी खतरा रहता है। दूसरी तरह, स्ट्रीट लाइटें भी न लगी होने से रात में अंधेरा भी छा जाता है। इसके मद्देनजर झांसी विकास प्राधिकरण ने शासन को प्रस्ताव भेजकर सड़क के दोहरीकरण के लिए बजट की मांग की थी। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि बूढ़ा से एमपी बॉर्डर तक बनने वाली सड़क के निर्माण के लिए शासन से 51.95 करोड़ मंजूर हो गए हैं। अप्रैल में इस काम की निविदा निकाली जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई में सड़क दोहरीकरण का काम शुरू हो जाएगा।

रात में जगमगाएगा मार्ग, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
सड़क दोहरीकरण होने पर बीच में डिवाइडर भी बनवाया जाएगा। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। ऐसे में रात में यह मार्ग जगमगाएगा। इससे आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों से लेकर एयरपोर्ट जाना होगा आसान
इस मार्ग के दोहरीकरण से धार्मिक स्थलों से लेकर दतिया स्थित एयरपोर्ट जाना भी आसान हो जाएगा। उनाव बालाजी स्थित सूर्य मंदिर में रविवार को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में झांसी से लोग जाते हैं। इसके अलावा दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन के लिए भी कई लोगों का इसी मार्ग से आवागमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें