फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: और भी तल्ख होंगे सूरज के तेवर, पारा पहुंचेगा 47 के पार, 21 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon, 18 May 2026 10:50 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से सूरज के तेवर और भी तल्ख होने की संभावना है। तापमान 47 के पार पहुंचने के साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
गर्मी से हाल हुआ बेहाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के तेवर दिन पर तीखे होते जा रहे हैं। रविवार को भी गर्मी चरम पर रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से सूरज के तेवर और भी तल्ख होने की संभावना है। तापमान 47 के पार पहुंचने के साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विशेषज्ञाें ने मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मई का महीना आधा हो गया है। यही कारण है कि मौसम के तेवर भी बढ़ने लगे हैं। रविवार के दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजारों में दुकानदार राहगीरों की राह देखते रहे पर बाजार में भी सन्नाटा रहा। शाम के बाद ही लोग घर के बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया कि फिलहाल तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को भी तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहेगा। मंगलवार को अब तक की सर्वाधिक गर्मी पड़ने के आसार हैं। 21 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है। ऐसे में लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर सकते हैं।

एडवाइजरी जारी... खाली पेट घर से न निकलें
मौसम को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि गर्मी और लू से बचाव के लिए लोग जरूरत पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय अपने शरीर को लू से बचाने के लिए ढककर निकलें। थकवाट, चक्कर या पेट दर्द होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। खाली पेट या तुरंत नहाकर घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों का करें सेवन
सादा पानी लगातार पीएं
नींबू पानी व शिकंजी का सेवन करें
नारियल पानी पीएं
छाछ या लस्सी लें
खरबूज, तरबूज लें
आहार में सलाद को शामिल करें

इनके सेवन से बचें
कोल्ड ड्रिंक्स और बहुत ज्यादा मीठे एनर्जी ड्रिंक्स से बचें।
चाय या कॉफी का अत्यधिक सेवन न करें।
किडनी या दिल की बीमारी से ग्रसित लोग तरल पदार्थों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें