फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शहजाद नदी से टंकी में जाने वाली पाइपलाइन टूटी, आठ हजार आबादी प्रभावित

Thu, 21 Aug 2025 08:32 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन टूटने से करीब एक माह से पानी की बूंद तक नहीं आई है। लगातार पानी न मिलने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
टूटी पड़ी पाइप लाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक जखौरा अतर्गत ग्राम रोड़ा में करीब एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी के लिए अधिक दूरी पर लगे हैंडपंप व कुआं से ग्रामीणों को पानी जुटाना पड़ रहा है। इससे अन्य कार्य पूरी तरह से प्रभावित बने हुए हैं। समस्या से आठ हजार की आबादी जूझ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में हैंडपंप व कुआ का पानी पीने से बीमारियों का खतरा सता रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम रोड़ा की आठ हजार आबादी को ग्राम खड़ोवरा स्थित जल जीवन मिशन की टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है। इसकी पाइपलाइन खड़ोवरा से रोड़ा मार्ग होकर आती है। बीते दिनों गोविंदसागर बांध के गेट खोले जाने पर नदी का जल स्तर बढ़ गया था। इससे नदी उफान पर आने से रपटा की रैलिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। साथ ही किनारे लगी पाइपलाइन भी टूट गई थी। इससे पेयजल सप्लाई बंद हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन टूटने से करीब एक माह से पानी की बूंद तक नहीं आई है। लगातार पानी न मिलने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों को अधिक दूरी से हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। वहीं कई लोग कुआं से पानी भरकर पीने के लिए मजबूर हैं। अधिकांश लोगों का समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। वर्तमान में बारिश होने से कुओं का पानी प्रदूषित होने के चलते बीमारियों के होने का खतरा सता रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुखसाहब ने बताया शहजाद नदी से टंकी को जाने वाली लाइन कई बार क्षतिग्रस्त को चुकी है। करीब एक माह से लगातार विभागीय अधिकारियों से लाइन सही कराने को कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


इस मामले में जल निगम ग्रामीण अधिशासी अभियंता अवनीश सिंह का कहना है कि शहजाद नदी में अधिक पानी आने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत कराकर जल्द ही सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें