फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गर्मी से बढ़ गए उल्टी-दस्त के मरीज, अस्पतालों की ओपीडी में बढ़े 15 से 20 फीसदी मरीज

Sun, 10 May 2026 05:28 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है, जिससे आंतों का सामान्य कार्य बिगड़ जाता है। इससे डायरिया और पाचन तंत्र संबंधी विकार तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल, झांसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने लोगों की सेहत पर असर दिखाना शुरू कर दिया है। अस्पतालों में बुखार के साथ पेट दर्द व उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों की ओपीडी में 15 से 20 फीसदी मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में हर दिन करीब 150 मरीज आते हैं। दो दिनों से उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसका प्रमुख कारण गर्मी बढ़ना और खानपान पर ध्यान न देना है। उल्टी-दस्त, सिरदर्द, घबराहट और कमजोरी की शिकायत खासकर बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखी जा रही है। गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो जाती है, जिससे आंतों का सामान्य कार्य बिगड़ जाता है। इससे डायरिया और पाचन तंत्र संबंधी विकार तेजी से बढ़ रहे हैं। डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि गर्मियों में दूषित पानी, खराब हो चुके खाद्य पदार्थ, बाहर का तला-भुना खाने और कम पानी पीने से समस्या बढ़ रही है। वहीं, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. पीके जैन ने बताया कि बुखार के साथ पेट दर्द और उल्टी के मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों की संख्या 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


बरतें यह सावधानियां
उबला हुआ या फिल्टर किया पानी ही पीएं
बाहर का खाना और कटे-फटे फल न खाएं
घर का बना साफ-सुथरा भोजन करें
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें