फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हरियाली पर चली आरी, फ्लाईओवर के लिए 278 पेड़ काटेगा वन विभाग, सिजवाहा से करौंदी माता तक होगा निर्माण

Wed, 25 Feb 2026 08:49 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

यह हाईवे का ब्लैक स्पॉट था, जहां आए दिन हादसे होते थे। इस ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए एनएचएआई फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन
सिजवाहा में फ्लाईओवर निर्माण के लिए काटे जा रहे पेड़।। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-शिवपुरी हाईवे (एनएच 27) पर सिजवाहा से करौंदी माता मंदिर तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जद में आने वाले 278 पेड़ को काटने के लिए वन विभाग ने अनुमति प्रदान कर दी है। यह हाईवे का ब्लैक स्पॉट था, जहां आए दिन हादसे होते थे। इस ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए एनएचएआई फ्लाईओवर का निर्माण करा रहा है।
विज्ञापन


सिजवाहा से करौंदी माता मंदिर तक झांसी-शिवपुरी (एनएच 27) और झांसी-ललितपुर (एनएच 44) हाईवे की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव बना रहता है। ट्रैफिक ओवरलोड होने के कारण सिजवाहा से करौंदी माता मंदिर तक आए दिन हादसे होते थे। इस वजह से यह एनएच का ब्लैक स्पॉट बन गया था। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों ने यहां फ्लाईओवर का निर्माण कराने की मांग एनएचएआई से की थी ताकि एनएच 27 का ट्रैफिक फ्लाईओवर से गुजर सके और एनएच-44 का ट्रैफिक नीचे से निकल सके। इसके लिए एनएचएआई ने करीब 1800 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कराने का खाका तैयार किया है लेकिन इस निर्माण के लिए 278 पेड़ बाधा बन रहे थे। इसे काटने के लिए वन विभाग से संपर्क किया गया और सर्वे के आधार पर पेड़ों को चिह्नित कर लिया गया।

इधर, एनएचएआई ने पेड़ों की जद के बाहर के हिस्से में निर्माण कराने की अनुमति वन विभाग से मांगी थी लेकिन वन विभाग ने एनओसी के मिलने तक कार्य शुरू करने पर रोक लगा दी थी। लगभग एक महीने बाद वन विभाग से एनओसी मिलने के बाद अब पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई। जल्द ही एनएचएआई फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करा देगा।
विज्ञापन



अब तक हो चुके हैं कई हादसे
सिजवाहा से करौंदी माता मंदिर के बीच कई हादसे हो चुके हैं। 18 जनवरी को रुई भरा ट्रक पलट गया था। इसमें चालक घायल हो गया था। 25 नवंबर 2025 को उज्जैन जा रहे पांच कार सवार ललितपुर की ओर से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में आपे से टकरा गए थे। इसमें चालक समेत सभी चार लोग घायल हो गए थे। इससे पहले, एक ट्रक राजू यादव के मकान में जा घुसा था। इसमें चालक और क्लीनर दोनों घायल हो गए थे।


एनएचएआई और वन विभाग की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की थी। निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से एनओसी मांगी गई थी। शासन स्तर से एनओसी मिलने के बाद पेड़ों की कटाई शुरू कर दी गई है। - नीरज आर्या, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें