फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आठ तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज नम हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार

Tue, 05 May 2026 11:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ का असर आठ मई तक रहने के आसार हैं। बादलों की आवाजाही के बीच बारिश भी हो सकती है। 10 मई तक लू चलने के भी आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से नमी युक्त पूर्वा हवा चलनी शुरू हो गई थी, जिसका असर शाम तक देखने को मिला। दोपहर बाद से हवा की रफ्तार कम होती रही लेकिन इसने गर्मी का ग्राफ अधिक नहीं बढ़ने दिया। दिन का तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.7 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन


10 मई के बाद मौसम खुलेगा
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य सिंह का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिलहाल आठ मई तक बहुत अधिक गर्मी पड़ने की संभावना नहीं है। तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 10 मई के बाद मौसम खुलेगा और तापमान में एकाएक वृद्धि देखने को मिलेगी। 45 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान पहुंचते ही लू भी चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें