फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था नवजात का शव, लोगों ने छुड़ाया

Sat, 12 Nov 2022 02:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड के झांसी शहर से एक बहुत ही अमानवीय घटना प्रकाश में आई है। यहां पर एक मृत नवजात को एक कुत्ता मुंह में दबाकर घूम रहा था।
विज्ञापन
नवजात के शव को लेकर जाते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास शनिवार की सुबह एक कुत्ता नवजात बच्ची के शव को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। गुमनावारा रोड पर लोगों ने शव को ले जाते थे तो उन्होंने छुड़ाया। शव की एक टांग कुत्ता खा चुका था, जबकि उसकी नाड़ी पर क्लिप लगा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


बता दें कि मेडिकल कॉलेज के इर्दगिर्द नर्सिंग होम का जाल बिछा हुआ है। आए दिन यहां भ्रूण के शव पड़े मिलते रहते हैं। माना जा रहा है कि नवजात की मौत के बाद शव को फेंका गया होगा। इसके बाद कुत्ता उठा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें