फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 15 दुकानों समेत दो गोदाम और एक शोरूम पर निगम ने जड़ा ताला, सात वर्षों से जमा नहीं किया था गृहकर

Fri, 09 Jan 2026 07:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सभी व्यावसायिक भवन स्वामियों को नगर निगम ने कई बार नोटिस और फिर वारंट जारी किया था। वहीं, दुकानदार कार्रवाई न करने को लेकर मिन्नतें करते रहे।
 
विज्ञापन
कार्रवाई करती नगर निगम टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात वर्षों से गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने शुक्रवार को हंसारी और लहरगिर्द जोन में 15 दुकानें, दो गोदाम और एक शोरूम पर ताला जड़ दिया। सभी व्यावसायिक भवन स्वामियों को नगर निगम ने कई बार नोटिस और फिर वारंट जारी किया था। वहीं, दुकानदार कार्रवाई न करने को लेकर मिन्नतें करते रहे।
विज्ञापन



जोन तीन लहरगिर्द में सिविल लाइन के कपिल साहिनी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान का 7.92 लाख रुपये नगर निगम पर बकाया था। इसके अलावा झोकनबाग स्थित पुष्पांजलि लॉज का भी 4.68 लाख रुपये गृहकर जमा नहीं था। वहीं, सिविल लाइन आंशिक के भवन स्वामी संध्या देवी ने भी 4.05 लाख रुपये गृहकर लंबे समय से नगर निगम में जमा नहीं किया था। वहीं, जोन दो हंसारी में दाऊबाबा मोहल्ला में स्थित जय बालाजी भवन का नगर निगम पर 3.76 लाख रुपये गृहकर बकाया था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि वर्षों से नगर निगम द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद भवन स्वामियों द्वारा गृहकर जमा नहीं किया जा रहा था। कई बार नोटिस भी सभी भवन स्वामियों को जारी किया गया था। इसलिए सभी व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया गया। वहीं, नगर निगम की इस कार्रवाई का कई दुकानदारों ने विरोध भी किया। दुकानदारों का कहना था कि वह तो भवन स्वामी को नियमित किराया जमा कर रहे हैं। इसलिए कार्रवाई न की जाए। वहीं, कार्रवाई के दौरान चार में सिर्फ एक ही प्रतिष्ठान का मालिक मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें