फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: थार बनी आग का गोला, जलकर हुई खाक, चिरगांव-भांडेर रोड पर बेहटा गांव के पास की घटना

Tue, 06 Oct 2026 07:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कार में चार लोग सवार थे। सभी लोग सुबह करीब साढ़े पांच बजे ध्वार की माता के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बेहटा गांव के पास अचानक कार में आग लग गई।
विज्ञापन
धू-धू कर जलती थार कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव से भांडेर की ओर जाने वाले मार्ग पर बेहटा गांव के पास सोमवार की। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ध्वार की माता के दर्शन करने जा रही थार कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और थार धू-धूकर जलने लगी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब तक कार जलकर खाक हो गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि कार में चिरगांव निवासी रोहित शिवहरे अपने बच्चों समेत चार लोगों के साथ सवार थे। रोहित ने हाल ही में यह थार किसी अन्य व्यक्ति से खरीदी थी। बेहटा गांव के पास अचानक कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सभी लोग तत्काल कार से बाहर निकल आए। राहगीरों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर थाना चिरगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक से डेढ़ घंटे तक वाहन में आग लगी रहने से भांडेर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ । आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें