फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बबीना में चोरों का आतंक, एक ही रात में चार मंदिरों में चोरी, पहले भी हो चुकी है वारदात

Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बबीना थाना इलाके में चोरों ने मंदिरों को एक बार फिर निशाना बनाया है। चोरों ने एक ही रात में चार मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद मंदिर में टूटा पड़ा दान पात्र। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में चार मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोर सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर, गुवावली के माता मंदिर और ग्राम टपरियन के शिव मंदिर से नकदी, चांदी के मुकुट, श्रृंगार का सामान, घंटे और मंदिर के बर्तन चोरी कर ले गए। एक ही रात में चार मंदिरों में चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में चोरों ने नया सीलिंग फैन चोरी कर लिया। इसके अलावा दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। चोरों ने मंदिर की घंटी भी तोड़ दी। मंदिर के पुजारी रेवती शरण तिवारी के मुताबिक, मंदिर में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामले में बबीना पुलिस ने चोरों को पकड़कर मंदिर से चोरी हुआ इनवर्टर बरामद किया था। वहीं, पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

पहले भी हो चुकी मंदिर में चोरी
गौरतलब है कि इसी मंदिर में 29 अप्रैल 2026 को भी चोरी हुई थी। उस समय मंदिर से नकदी के साथ चांदी का मुकुट चोरी होने की बात सामने आई थी। पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी होने के बावजूद मंदिर को दोबारा निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में चिंता है। इसके अलावा बबीना थाना क्षेत्र के गुवावली गांव स्थित माता मंदिर में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से चांदी का मुकुट, चांदी के श्रृंगार का सामान, दानपात्र और घंटे चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। मंदिर में हुई इस घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। इसी क्रम में ग्राम टपरियन में प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित शिव मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर मंदिर के बर्तन और घंटा चोरी कर ले गए। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। एक ही रात में चार मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं ने बबीना थाना क्षेत्र में चोरों की सक्रियता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में पहले भी चोरी हो चुकी है, जबकि संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी पूर्व में कई वारदातें हो चुकी हैं। इसके बावजूद मंदिरों को फिर से निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता है।
विज्ञापन


छानबीन में जुटी पुलिस
घटनाओं की जानकारी मिलने पर बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौड़ संकटमोचन हनुमान मंदिर और ठाकुर बाबा मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। एक ही रात में चार मंदिरों में हुई चोरी के बाद पुलिस के सामने चोरों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी की चुनौती है।
विज्ञापन



जानकारी देते मंदिरों के पुजारी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें