फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: खेत से जानवर भगाने के लिए दौड़ाए गये करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत, इकलौता था बेटा

Mon, 27 Oct 2025 10:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मंतोष खेत के पास अचेत हाल में पड़ा था। उसे बाहर निकालने की कोशिश करने पर पिता पूरन भी करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह पिता को बाहर निकाला जा सका, तब तक मंतोष की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के गुड़ा गांव में खेत से पशुओं को भगाने के लिए दौड़ाए गए करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। शनिवार शाम किशोर पहूज नदी में मछली पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। किशोर परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजन में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


थाना रक्सा के ढिमरपुरा मोहल्ला निवासी पूरन केवट ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मंतोष (17) शनिवार शाम पहूज नदी से मछली पकड़ने निकला था। शाम करीब सात बजे तक उसके न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। मंतोष गुड़ा गांव में छोटू महाराज के खेत के पास अचेत हाल में पड़ा था। उसे बाहर निकालने की कोशिश करने पर पिता पूरन भी करंट की चपेट में आ गया। किसी तरह पिता को बाहर निकाला जा सका, तब तक मंतोष की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मंतोष की मां कई साल पहले आत्महत्या कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें