फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jun 2026 10:36 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली मोंठ में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती रात घर पर मौजूद थी। आरोप है कि रात लगभग एक बजे एक युवक उसे अपने साथ ले गया। परिजनों के मुताबिक आरोपी पुत्री को अपने एक रिश्तेदार के घर ले गया, जहां उसके साथ जबरन गलत कार्य किया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन तत्काल कोतवाली पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा आरोपी की तलाश शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश पाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें