मांगपत्र के माध्यम से सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा जारी रखने तथा किसी शिक्षक के परिजन की मृत्यु होने पर विशेष अवकाश प्रदान किए जाने की मांग की गई।
टीचर्स सेल्फ केयर टीम झांसी द्वारा रविवार को जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र सौंपा गया। टीम ने सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी एवं एमएलसी रामा निरंजन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपकर शिक्षकों व कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य एमएलसी बाबूलाल तिवारी से मिलते हुए।
- फोटो : संवाद
मांगपत्र के माध्यम से सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा जारी रखने तथा किसी शिक्षक के परिजन की मृत्यु होने पर 15 दिन का विशेष अवकाश प्रदान किए जाने की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि टीम की मांगों को मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाया जाएगा और हर स्तर पर इनके समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा।
एमएलसी रमा निरंजन से मिलते हुए टीम के सदस्य।
- फोटो : संवाद
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने टीम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे-छोटे योगदान के माध्यम से जरूरतमंद शिक्षक परिवारों को इतना बड़ा सहयोग उपलब्ध कराना सराहनीय और लगभग अकल्पनीय है। इस दौरान कुलदीप यादव, रूपम शर्मा, इंद्रपाल कुशवाहा, श्रेष्ठा तिवारी, रुचि गुप्ता, अवधेश बघेल, अंशू उदैनिया, खुर्शीद हसन, राजीव पाठक, विकास सोनी, सत्यम गुप्ता, मीरा वर्मा, अश्वनी नामदेव, गीतेश शर्मा, गोविंद पाल, अपर्णा शर्मा, ऋषिकांत अग्रवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मयंक, विनोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।