मऊरानीपुर में मंगलवार की सुबह सवारी से भरी टैक्सी में पीछे से बस ने टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। चालक समेत तीनों यात्री घायल हो गए। उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई।
बम्होरी थाना लहचूरा निवासी रामकुमार 65 वर्ष कदौरा निमंत्रण करने गई थी। सुबह वह घर वापस जाने के लिए मऊरानीपुर से टैक्सी में बैठी उनके अतिरिक्त सिजारी निवासी बैजनाथ 65 वर्ष, बम्होरी निवासी जय हिंद 28 वर्ष बैठे थे। टैक्सी मऊरानीपुर निवासी राजू चला रहा था। वह अंडरब्रिज के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही बस ने टैक्सी में टक्कर मार दी जिससे टैक्सी पलट गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकाला। उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाये। जहां रामकुअर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार किया गया।