फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा जाए झांसी स्टेशन का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा जाए झांसी स्टेशन का नाम
विज्ञापन

झांसी। रेलवे के अफसरों के साथ बैठक में सांसदों ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई रखने समेत तमाम सुझाव दिए। झांसी स्टेशन का नाम रानी के नाम पर रखने पर सभी सांसदों ने सहमति जताई। नटराज पोर्टिको होटल में हुई बैठक में 14 सांसदों को बुलाया गया था, लेकिन आठ ही आए। साथ ही चार सांसदों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
बृहस्पतिवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में टीकमगढ़ के सांसद वीरेंद्र कुमार (सांसदों द्वारा चुने गए बैठक के अध्यक्ष) ने ललितपुर खजुराहो के बीच पैसेेंजर के फेरे बढ़ाने, खजुराहो इंदौर एक्सप्रेस के खजुराहो से चलने के समय में परिवर्तन करने का सुझाव दिया। टीकमगढ़ स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण, महामना एक्सप्रेस में एक एसी कोच बढ़ाने, हरपालपुर व निवाड़ी स्टेशन पर रोड ओवरब्रिज के निर्माण का भी सुझाव दिया। राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने झांसी स्टेशन का नाम रानी झांसी के नाम पर रखने का सुझाव रखा, जिस पर सभी सांसदों ने सहमति जताई। साथ ही झांसी, दतिया, खजुराहो, ओरछा और चित्रकूट को जोड़कर पर्यटन ट्रेन चलाने, शताब्दी एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर ठहराव देने, हबीबगंज और विरलानगर स्टेशन को निजामुद्दीन स्टेशन की तरह विकसित करने, गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर मंडल के सभी स्टेशनों पर उनके चित्र व स्लोगन लिखने का सुझाव दिया। उरई जालौन क्षेत्र के सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने उरई स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने व कानपुर- झांसी दोहरीकरण का काम शीघ्र पूरा करने का सुझाव रखा।
विज्ञापन

ग्वालियर के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर स्टेशन का विकास कार्य शीघ्र पूरा कराने, डबरा स्टेशन पर उज्जैन जाने वाली गाड़ियों का ठहराव करने का सुझाव दिया। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो स्टेशन पर एक एसी वेटिंग हॉल का निर्माण, खजुराहो वाराणसी लिंक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, खजुराहो स्टेशन से वंदेमातरम या शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन का संचालन शुरू का सुझाव दिया। सांसद भिंड संध्या राय ने भिंड व दतिया स्टेशन पर प्रतीक्षालय बनाने, दतिया स्टेशन पर शौचालय व टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया। राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह ने अंडरब्रिज में भरने वाले पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था करने, रेलवे अस्पताल का उच्चीकरण करने का सुझाव दिया। बैठक में बांदा, मुरैना, महोबा व राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद के प्रतिनिधि ने भी अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन

इसके पूर्व मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने पावर प्वाइंट से प्रस्तुतीकरण के माध्यम मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराया। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक अंशु पांडे ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें