फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हाईवे पर ट्रक के पीछे टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत दूसरा घायल, बचावली के पास हुआ हादसा

Sun, 19 Jul 2026 03:09 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि उसका साथी घायल बताया जा रहा है। दोनों चिरगांव से झांसी जा रहे थे। इसी दौरान बचावली के पास दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ागांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी।
विज्ञापन


चिरगांव निवासी सचिन अहिरवार अपने दोस्त हरगोविंद वर्मा के साथ बाइक से झांसी जा रहे थे। रास्ते में बचावली के पास हाईवे पर उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सचिन अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरगोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें