फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अतीक अहमद के बेटे आबान समेत दो की हादसे में मौत, तीन घायल, जेल में बंद भाई अली से मिलने आ रहे थे झांसी

Thu, 06 Aug 2026 11:18 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे समेत दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। ये सभी कार से झांसी जेल में बंद अतीक के बड़े बेटे अली अहमद से मिलने के लिए आ रहे थे। हादसा तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने पर हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद समेत दो की बृहस्पतिवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। हादसे में कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है।

अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल में है करीब 10 महीने से बंद
उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था। नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। शिफ्टिंग के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे झांसी जेल लाया गया था, जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।
विज्ञापन


विज्ञापन




एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया था अतीक अहमद का बेटा असद 
माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अहमद 13 अप्रैल 2023 को झांसी में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित असद पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। थाना बड़ागांव इलाके के पारीक्षा के पास हुई मुठभेड़ में असद और उसके साथी गुलाम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें