फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दिल्ली में अखिलेश को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 11:40 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक थाने में रखे जाने के बाद सभी 12 सपाइयों को रात में मुचलके पर छोड़ा दिया।
विज्ञापन
थाने में बैठे सपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर शाम सपाइयों ने इलाइट चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले गई। यहां करीब ढाई घंटे तक रखे जाने के बाद सभी 12 सपाइयों को रात में मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन


नई दिल्ली में चल रहे धरना प्रदर्शन के समर्थन में मंगलवार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने नेताओं को हिरासत में ले लिया। अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही सपाई सड़कों पर उतर आए। सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप, सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वदेश यादव, अरविंद वशिष्ठ, हामिद मकारानी, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, रघुवीर चौधरी सहित कई सपाई इलाइट चौराहे पर पहुंचे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबाद थाना पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें नवाबाद थाने लाया गया। इधर सपाइयों को गिरफ्तार लिए जाने की सूचना पर सपा के लोग थाने पहुंच गए। करीब ढाई घंटे बाद सपाइयों को पुलिस मुचलका भरकर छोड़ा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नवाबाद रवि प्रकाश ने बताया कि 12 सपाइयों पर बिना अनुमति सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मुचलका भरने पर सभी को छोड़ दिया गया है। उधर, सपा नेताओं का आरोप था वह शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जबरन कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें