फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद लौटी सोनिया, बर्फ खाकर बुझाई प्यास

Mon, 18 Aug 2025 01:44 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

लक्ष्य तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं का जिक्र किया। बताया कि स्नोफॉल के कारण वह फंस गई थीं।
विज्ञापन
पर्वतारोही सोनिया कुशवाहा - फोटो : स्वंय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे झांसी में ओएस के पद पर तैनात सोनिया पहली महिला पर्वतारोही हैं, जिन्होंने पर्वत की ऊंचाई पर पहुंचकर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया था। सूजे खां खिड़की बाहर निवासी सोनिया कुशवाहा अपने चार साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश में स्थित माउंट सिनकुन वेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद लौटीं। उन्होंने लक्ष्य तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं का जिक्र किया। बताया कि स्नोफॉल के कारण वह फंस गई थीं। तापमान कम होने के कारण पानी, के स्रोत जम गए थे। प्यास लगने पर बर्फ खाकर अपनी प्यास बुझाई।
विज्ञापन


सोनिया के पिता हरिमोहन कुशवाहा पेशे से कारोबारी हैं। सोनिया ने बताया कि ग्वालियर के एक एकेडमी से हॉकी प्रशिक्षण लिया और अब तक छह नेशनल स्तर के मैच भी खेल चुकी हैं। वह गोलकीपर रहीं। माउंट सिनकुन वेस्ट पर चढ़ाई के लिए गो क्लाइंब की पांच सदस्यीय पर्वतारोही दल था। इनमें सोनिया के अलावा नरेश कुमार, फुरशिम्बा शेरपा, संतोष कप्रबन और मिग्मा तेनजिंग थे। चोटी की ऊंचाई 20,219 फीट थी, जहां उन्होंने ध्वज फहराया। वह चोटी से उतर रही थीं कि तभी स्नोफॉल होने लगा और वह फंस गईं। घरवालों से उन्होंने सेटेलाइट फोन से संपर्क किया। वह 14 घंटे बिना पानी के रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें