आरोपियों से बरामद हुए रुपये।
- फोटो : संवाद
इनको किया पुलिस ने गिरफ्तार
रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर उरई पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राघवेंद्र राजपूत (निवासी जखौरा, ललितपुर) और मनोज (निवासी मड़ावरा, ललितपुर) को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से एक-एक लाख रुपये बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर दतिया निवासी गौरव यादव, खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव, बल्लमपुर प्रेमनगर निवासी सुखबीर सिंह और महावीरन निवासी सूरज सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों से कुल 24.50 लाख रुपये बरामद किए गए।
सिपाही ने किशन को बैठाया था गाड़ी में
पूछताछ में सामने आया कि सूर्यांश यादव सट्टे में बड़ी रकम हार गया था। उसे सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी को 24.90 लाख रुपये देने थे। यह रकम मुंशी किशन पांचाल के माध्यम से भेजी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, रकम वापस हासिल करने के उद्देश्य से सूर्यांश ने डकैती की साजिश रची और इसमें पुलिसकर्मियों सहित अन्य आरोपियों को शामिल किया। आरोप है कि सिपाही राघवेंद्र ने किशन को रास्ते में रोककर कार में बैठाया, जिसके बाद उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया गया।
फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी ने बताया कि मामले में महाराज सिंह नगर निवासी अंकित यादव तथा सतना निवासी नितिन तेजवानी और संस्कार तेजवानी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले में आरोपी तीसरे सिपाही नरेंद्र से अभी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की।
मामले की जानकारी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति...