फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सीसीटीवी की निगहबानी के बीच होगी एसआई भर्ती परीक्षा, 14 व 15 मार्च को 28 केंद्रों पर होगी आयोजित

Wed, 11 Mar 2026 11:35 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

एसएसपी ने परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। परीक्षा सीसीटीवी की निगहबानी में होगी। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली उपनिरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा 14 एवं 15 मार्च को 28 केंद्रों में कराई जाएगी। मंगलवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने एनआईसी स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करके परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन



एसएसपी ने परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। परीक्षा सीसीटीवी की निगहबानी में होगी। परीक्षा के दौरान हर गतिविधि की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी दशा में परीक्षा केंद्र तक न पहुंचने पाएं। हर परीक्षार्थी की तलाशी कराई जाएगी। छात्राओं के लिए महिला शिक्षकों की तैनाती होगी। परीक्षा केंद्रों में वायर रिकॉर्डर, विद्युत व्यवस्था, पेजजल, शौचालय, रैंप समेत अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह, नोडल अधिकारी पुलिस परीक्षा बोर्ड के अधीक्षक रामअर्ज, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें