फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बर्थडे के दिन घर आई शिवम की लाश, दो दिन से था लापता, बांध से शव हुआ बरामद

Sun, 31 Aug 2025 04:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

कुरैचा बांध से जतारा मध्यप्रदेश निवासी 24 वर्षीय शिवम उर्फ आनंद चतुर्वेदी का शव बरामद हो गया है।  वह दो दिन से लापता था
विज्ञापन
शिवम का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर थाना इलाके के कुरैचा बांध से जतारा मध्यप्रदेश निवासी 24 वर्षीय शिवम उर्फ आनंद चतुर्वेदी का शव बरामद हो गया है। वह दो दिन से लापता था। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया गया कि आज उसका जन्मदिन था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


पुलिस दो दिन से शिवम की खोजबीन में लगी थी। गायब होने से पहले उसने अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने की बात कहकर फोन काट दिया था। एक दिन पहले बांध के पास से ही उसकी बाइक और बैग मिला था। शव की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था। आज सुबह शव बरामद होने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन दीप्ति पांडे ने बताया कि उसके भाई शिवम का आज जन्मदिन है। वह जतारा की एक एजेंसी में काम करता था। उसकी किसी से कोई बुराई नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें