फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पहूज नदी के उफनाने से बेदौरा समेत कई गांव का रक्सा से टूटा संपर्क, तीन घंटे तक आवागमन रहा ठप

Mon, 24 Aug 2026 12:53 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पानी बढ़ने की वजह से रक्सा से अमरपुर, इमलिया, बेदौरा, टूका और बेदोरा गांव का संपर्क करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। ग्रामीणों को रक्सा आने के लिए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन
रक्सा से बेदौरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के बाद रविवार दोपहर पहूज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। इससे रक्सा से बेदौरा गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। पानी बढ़ने के कारण रक्सा से अमरपुर, इमलिया, बेदौरा, टूका और बेदोरा गांव का संपर्क करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। ग्रामीणों को रक्सा आने के लिए करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।
विज्ञापन


पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से रक्सा-बेदौरा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोकना पड़ा। रास्ता बंद होने से इन गांवों के लोगों को रक्सा आने में परेशानी हुई। मजबूरी में उनको झांसी-ललितपुर हाईवे के रास्ते दुर्गापुर गांव होते हुए रक्सा आना पड़ा। इस रास्ते से आने के कारण उन्हें करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक रक्सा से बेदौरा की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि इसका निर्माण पूरा न होने से लोगों को अभी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें