फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तालाब में पुजारी का शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 09 Sep 2025 05:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घनश्याम लगभग 25 वर्षों से खिरक सिद्धेश्वर मंदिर की सेवा पूजा करता था। ग्रामीणों ने बताया 2 दिन से वह मंदिर पर नजर नहीं आए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मऊरानीपुर इलाके ग्राम भानपुरा के पास तालाब में पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई हैं। ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगा है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


25 साल से कर रहे थे मंदिर की सेवा

घनश्याम कुशवाहा लगभग 25 वर्षों से ग्राम पंचायत भानपुरा के खिरक सिद्धेश्वर मंदिर मे महंत के रूप में रहकर मंदिर की सेवा पूजा करता था। ग्रामीणों ने बताया 2 दिन से वह मंदिर पर नजर नहीं आए।  सुबह बदबू आने पर मंदिर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित नाले पर बने चेकडैम में उनका शव ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना देवरी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी मऊरानीपुर, सीओ, एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तालाब में शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाबा का नाम घनश्याम था। जो 25 साल से यहां रह रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोरेंसिक टीम आ गई है। गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें