कन्वेंशन सेंटर से भानी देवी विद्यालय के बीच पड़ने वाले आवास समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छत पर निगहबानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ आमंत्रित सदस्यों को जाने की इजाजत होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक ग्रांउड के पास नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होना है। यहां समीक्षा बैठक के बाद कार से सीएम भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज जाएंगे। इस पूरे रूट का मंगलवार को पुलिस अफसरों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
आमंत्रित सदस्यों को होगी जाने की इजाजत
गणेश चौराहा के आसपास बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें मिलीं। इन्हें हटवा दिया गया। इस पूरे रास्ते में कोई भी अस्थायी ढांचा नहीं रहेगा। लिंक सड़कों पर अवरोध खड़े किए जाएंगे। कन्वेंशन सेंटर से भानी देवी विद्यालय के बीच पड़ने वाले आवास समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छत पर निगहबानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ आमंत्रित सदस्यों को जाने की इजाजत होगी। भाजपा कार्यकर्ता भी सीएम के पास नहीं पहुंच सकेंगे। गेट पर ही पुलिस बल तैनात रहेगा। कुछ लोगों के विरोध की आशंका को देखते हुए एलआईयू की मदद से पुलिस अफसर उनको भी चिन्हित कर रहे हैं।
मंगाया गया पुलिस फोर्स
पुलिस सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में ललितपुर, जालौन, कानपुर शहर व देहात, औरैया, फतेहगढ़, कन्नौज, अपराध शाखा आगरा व लखनऊ से फोर्स मंगाया गया है। एएसपी, डीएसपी, निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक समेत सिपाही भी इसमें शामिल हैं। झांसी जिले का पुलिस फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि सुरक्षा इंतजाम को लेकर पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है।