फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के हालात बदतर, मृत्यु दर में प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा

विज्ञापन
jhansi second in mortality rate
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस से झांसी के हालात बदतर होते जा रहे हैं। मृत्यु दर के मामले में झांसी अब प्रदेश के दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही मामले मिलने पर दो की मौत हो जाने के कारण ललितपुर मृत्यु दर के मामले में प्रदेश में अव्वल है। मंडल के लिए यह हालात बेहद चिंताजनक हैं।
विज्ञापन

ललितपुर में अब तक कोरोना के सात मरीज मिल चुके हैं। इसमें से दो की मौत हो चुकी है। ऐसे में ललितपुर में मृत्यु दर 28.57 फीसदी है। इतनी अधिक मृत्युदर होने की वजह से ललितपुर प्रदेश में टॉप पर है। वहीं, झांसी में अब तक कोरोना वायरस के 169 मामले मिल चुके हैं। इसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है। झांसी में मृत्यु दर लगभग दस फीसदी है। झांसी में जिस तरह कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, उसी तरह मौतें भी बढ़ती जा रही हैं। यह हालात बेहद चिंताजनक हैं। इसके अलावा मंडल के जालौन जिले में मृत्यु दर साढ़े तीन प्रतिशत है। अगर मंडल के दोनों जनपदों से तुलना की जाए तो जालौन की स्थिति थोड़ी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें