अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाकर उत्कर्ष द्विवेदी की आगे की पढ़ाई की राह बहुत आसान हो गई। अब वह कोटा में रह कर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि छात्रवृत्ति की बदौलत ही वह यहां तक का सफर आसानी से तय कर पाए हैं।
हमीरपुर के राठ निवासी उत्कर्ष द्विवेदी ने वर्ष 2023 में झांसी स्थित केंद्र पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। उत्कर्ष का चयन होने पर 50 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिली थी। वह सामान्य परिवार से हैं। उनके शिक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी निजी स्कूल में शिक्षक हैं। जबकि, मां प्रियंका द्विवेदी गृहणी हैं। उत्कर्ष ने बताया कि इस साल वह इंटरमीडिएट में हैं। साथ ही कोटा में रहकर आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि छात्रवृत्ति के पैसे से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की फीस जमा की।
30 अगस्त तक भर सकते हैं फॉर्म
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों के. पास 30 अगस्त तक का मौका है। इसके लिए फाउंडेशन की amarujalafoundation.org या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2025 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म में मांगी chhatravritti-2025 गई ई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में आयोजित होगी।