फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सर्वधर्म सद्भाव समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान, पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन को किया याद

Sat, 06 Sep 2025 09:05 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

माउंट स्कूल में सर्व धर्म सद्भाव समिति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस का समारोह सम्पन्न हुआ। 
विज्ञापन
माउंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्सा के माउंट स्कूल में सर्व धर्म सद्भाव समिति के तत्वाधान में शिक्षक दिवस का समारोह सम्पन्न हुआ। 
विज्ञापन


समिति की अध्यक्ष डॉ नीति शास्त्री, उपाध्यक्ष सुदर्शन शिवहरे ने कहा कि शिक्षकों को अपने उत्कृष्ट विचारों से बच्चों में सर्वधर्म की प्रति अच्छे संस्कार देकर उन्हें भविष्य के लिए सुदृढ़ नींव प्रदान करने का हर पल प्रयास करना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति शिक्षक डॉक्टर एस राधाकृष्णन, मदर टेरेसा, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब, मां सरस्वती, गणेश जी को स्मरण किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष इसरार अहमद, विवेक कुमार वाजपेई, डॉक्टर आरके बुधौलिया, जमाल अब्दुल नासिर, अरशद खान, नीलू साहू ने शिक्षक को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। संचालन संगठन समिति मंत्री हसन शेख ने किया। समापन के दौरान पौधारोपण भी किया गया। अंत में समिति के सह सचिव और प्रधानाचार्य फादर एंब्रोस में आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें