फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जमीन खरीद में सदर तहसील ने टहरौली व गरौठा को पछाड़ा, 63 गांवों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस-वे

Fri, 05 Jun 2026 11:41 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

यह लिंक एक्सप्रेस-वे झांसी जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। लगभग 115 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के लिए 1232 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन खरीद में दूसरे ही दिन सदर तहसील ने टहरौली और गरौठा को पछाड़ दिया है। जबकि, टहरौली और गरौठा में करीब तीन हफ्ते पहले जमीनों के बैनामें शुरू हो चुके हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को मोंठ तहसील में भी बैनामा शुरू होने के पहले दिन सिर्फ दो बैनामें हुए।
विज्ञापन


यह लिंक एक्सप्रेस-वे झांसी जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरेगा। लगभग 115 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के लिए 1232 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। झांसी के अंबावाय से शुरू होने वाला यह मार्ग 110 मीटर चौड़ा होगा। इसके दोनों ओर सर्विस लेन के साथ ही हरित पट्टी भी विकसित की जाएगी। यह जालौन जनपद में यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। जिला प्रशासन ने सबसे पहले टहरौली और गरौठा में भूमि खरीद के लिए दरों का निर्धारण कर करीब तीन हफ्ते पहले भूमि की खरीद भी शुरू करवा दी थी।

अब तक टहरौली में 18 हेक्टेयर और गरौठा में 16 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। वहीं, मंगलवार को सदर और मोंठ तहसील में भी दरों का निर्धारण हो गया। बुधवार से सदर तहसील में भी भूमि की खरीद शुरू हुई। दो दिन में ही यहां 20 हेक्टेयर भूमि क्रय की जा चुकी है। वहीं, बृहस्पतिवार से मोंठ तहसील में भी भूमि खरीद शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समस्या के चलते दो काश्तकारों से 1.47 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी। जबकि, सहमति के बाद 12 काश्तकार रजिस्ट्री करने के लिए आए थे।
विज्ञापन


यह है भूमि खरीद की स्थिति
टहरौली तहसील लक्ष्य 151 में से खरीद 18
गरौठा तहसील लक्ष्य 315 खरीद 16
सदर तहसील लक्ष्य 251 खरीद 20
मोंठ तहसील लक्ष्य 513 खरीद 1.47
(नोट: लक्ष्य और खरीद हेक्टेयर में।)


बुंदेलखंड लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अब सदर और मोंठ तहसील में भी जमीन खरीद का कार्य शुरू हो गया है। तय समय सीमा में भूमि की खरीद पूरी कर ली जाएगी। - पल्लवी मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें