फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: खाद को लेकर बवाल, महिला किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम

Thu, 27 Nov 2025 04:36 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

टोड़ीफतेहपुर की साधन सहकारी समिति दुगारा में यूरिया खाद न मिलने से नाराज महिला किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भारी संख्या में महिलाएं सड़क पर पहुंच गई और चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
सड़क पर बैठी महिला किसानों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोड़ीफतेहपुर की साधन सहकारी समिति दुगारा में यूरिया खाद न मिलने से महिला किसानों ने गुरुवार को बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। नाराज महिला किसान सड़क पर जाकर बैठ गईं और चक्का जाम कर दिया। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी पर पहुंचे पुलिस प्रशासन ने खाद दिलाने के आश्वासन पर मुश्किल से शांत कराया। 
विज्ञापन


30 मिनट तक यातायात रहा ठप
समिति पर सुबह से लाइन में खड़ी महिलाओं और किसानों को न तो टोकन दिया गया और न ही यूरिया मिलने की कोई स्पष्ट व्यवस्था दिखाई दी। इससे आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में महिला किसानों ने समिति के बाहर मऊरानीपुर–गुरसरांय मुख्य मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। महिलाओं के बैठते ही देखते-देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 30 मिनट तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

 
Trending Videos
विज्ञापन

जाम के दौरान सड़क पर थमे वाहनों के पहिए - फोटो : संवाद
पुलिस के समझाने पर शांत हुई महिला किसान
जैसी ही सड़क को जाम करने की खबर प्रशासन को लगी तो थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और किसानों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। महिला किसानों ने साफ कहा कि वह सुबह से लाइन में खड़ी हैं लेकिन समिति कर्मचारी न टोकन दे रहे हैं और न ही खाद। काफी समझाइश एवं टोकन व खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए जाने के बाद ही महिला किसान शांत हुई। तब जाकर जाम खुला और यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

चुनिंदा लोगों को खाद देने का आरोप
किसानों ने सहकारी समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समिति में अंदरखाने चिर-परिचित लोगों को खाद दिया जा रहा है, जबकि घंटों लाइन में खड़े वास्तविक किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है किसानों ने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


महिला किसानों के चक्का जाम के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें