फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नई टाउनशिप को लेकर सुनवाई कर रही समिति के सामने हंगामा, एक ने शरीर पर डाला तरल पदार्थ, मची अफरा-तफरी

Sat, 31 Jan 2026 09:36 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लोगों का कहना था कि वह अपनी जमीन नहीं देंगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ अपने शरीर पर डाल लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और गाड़ी में बिठाकर वहां से ले गए।
विज्ञापन
दीनदयाल सभागार में हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल सभागार में शनिवार को आवास विकास परिषद की नई टाउनशिप को लेकर नियोजन समिति की सुनवाई के दौरान बाहर कुछ लोगों ने हंगामा किया। इसी बीच एक व्यक्ति ने शरीर पर तरल पदार्थ डाल दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन



आपत्तियों की सुनवाई के लिए झांसी पहुंची है टीम
पैरामेडिकल कॉलेज के पास आवास विकास योजना संख्या चार विकसित कर रहा है। इसको लेकर आईं छह हजार से ज्यादा आपत्तियों की सुनवाई के लिए नियोजन समिति झांसी पहुंची है। शनिवार को सुनवाई के अंतिम दिन दीनदयाल सभागार में समिति लोगों की आपत्तियों की सुनवाई कर रही थी। बाहर लोग जमीन न देने को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। लोगों का कहना था कि वह अपनी जमीन नहीं देंगे। इसी बीच एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ अपने शरीर पर डाल लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़ लिया और गाड़ी में बिठाकर वहां से ले गए।


हंगामा की सूचना पर पहुंचा प्रशासन
हंगामे की सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय और सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी को समझाकर शांत कराया। वहीं, नियोजन समिति के सदस्यों से लोगों ने लिखित पत्र सौंपते हुए भूमि अधिग्रहण का विरोध दर्ज कराया। कहा कि यह योजना उनकी आजीविका और भविष्य को छीनने वाली है। आवास विकास के एक अभियंता पर दुर्भावनापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। लोग बोले कि जिस भूमि को कृषि क्षेत्र बताकर अधिग्रहण किया जा रहा है, वह पहले से ही आवासीय और व्यावसायिक उपयोग में आ चुकी है। क्षेत्र में प्लॉटिंग हो चुकी है। इस दौरान अजय खुराना, मानवेंद्र सिंह, अनिल कुशवाहा, चिंतन बबेले, सतीश यादव, मृगेंद्र राजपूत, देवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीनदयाल सभागार में हंगामा करते लोगों का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें