फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दिल का दौरा पड़ने से आरटीओ ओमप्रकाश सिंह की मौत

Sun, 27 Dec 2020 02:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में तैनात आरटीओ प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। वो अकेले किराए के मकान में रहते थे। रविवार सुबह जब उनका नौकर घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
फैजाबाद के अकबरपूर निवासी ओमप्रकाश सिंह झांसी में आरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वो महानगर के थाना सुंदर विहार कॉलोनी में रहते थे। उनकी देखभाल के लिए एक नौकर आता जाता था। 

शनिवार रात एक बजे खाना बनाकर वह घर चला गया। रविवार सुबह जब वह दोबारा घर पहुंचा तो गेट न खुलने पर उसे शक हुआ। पीछे के रास्ते से अंदर जाकर देखा तो ओमप्रकाश सिंह मृत अवस्था में पढ़े थे। 
विज्ञापन


जानकरी मिलते ही आरटीओ कार्यलय में तैनात अन्य कर्मचारी मेडीकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें