फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: मोबाइल खोने के बाद खाते से निकल गए 2.50 लाख, शातिर ने एक ही दिन में लेनदेन कर निकाले

Sat, 01 Nov 2025 09:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जालसाज ने उसी दिन पांच से अधिक लेनदेन करके खाते से कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब वह बैंक में अपना खाता अपडेट कराने पहुंचे, तब उनको इसका पता चला।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकगंज निवासी नीरज सक्सेना का मोबाइल खो जाने के बाद बदमाश ने उनके खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने जब बैंक में पता लगाया तब उनको यह मालूम चला। उन्होंने सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नीरज ने पुलिस को बताया कि 19 अक्तूबर की सुबह दस बजे उनका मोबाइल सीपरी बाजार इलाके में गिर गया। फोन का लॉक खोलकर शातिर बदमाश ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया। सभी मैसेज उस नंबर पर आते थे, इस वजह से उनको कुछ पता नहीं चल सका। जालसाज ने उसी दिन पांच से अधिक लेनदेन करके खाते से कुल 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब वह बैंक में अपना खाता अपडेट कराने पहुंचे, तब उनको इसका पता चला। उन्होंने जालसाज के खिलाफ साइबर कंट्रोल रूम में भी शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें