फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आरपीएफ ने गलत ट्रेन में सवार पत्नी को खोज पति के किया हवाले, भोपाल स्टेशन पर हो गए थे अलग

Sun, 05 Apr 2026 10:46 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पति-पत्नी भोपाल से इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान पत्नी गलत ट्रेन में चढ़ गई। कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर झांसी आई ट्रेन की आरपीएफ ने जांच की। महिला की पहचान कर उसे कोच से उतारकर पति के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन, सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर जाने के लिए भोपाल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दंपती बिछुड़ गए। पति की शिकायत पर आरपीएफ ने गाेंडवाना एक्सप्रेस में जांच कर महिला को झांसी स्टेशन पर उतार लिया। आरपीएफ ने पत्नी को पति के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


राजगढ़ के निनोर बरखेड़ा का सुनील कुमार पत्नी के साथ भोपाल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रायगढ़ से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) में उसकी पत्नी सवार हो गई। यात्री ने इसकी शिकायत रेल मदद पर की। कंट्रोल रूम की सूचना के आधार पर झांसी आई ट्रेन की आरपीएफ ने जांच की। महिला की पहचान कर उसे कोच से उतारकर इसकी जानकारी पति को दी। पति आरपीएफ स्टेशन पहुंचा। आरपीएफ प्रभारी विकास पंचोली ने बताया कि महिला को गोंडवाना एक्सप्रेस से उतारा गया था। पति के आने पर महिला को उसके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें