फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: ट्रांसपोर्ट नगर को रेरा की मंजूरी, करारी में इसी साल होगा शुरू, 50 दुकानों के निकलने का रास्ता साफ

Sun, 09 Nov 2025 06:48 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जेडीए ने ग्वालियर मार्ग पर करारी में नगर निगम की 76 एकड़ जमीन चिह्नित की। इसके एवज में नगर निगम को करीब 28 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। पहले फेज में 15 एकड़ में इसे बनवाया गया है।
विज्ञापन
जेडीए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी में झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से बनवाए गए ट्रांसपोर्ट नगर को रेरा की मंजूरी मिल गई है। इस साल के अंत तक ट्रांसपोर्ट नगर शुरू हो सकता है। यहां पर 50 दुकानें बनकर तैयार हैं, जिनकी जल्द ही झांसी विकास प्राधिकरण लॉटरी निकालेगा।
विज्ञापन


करारी में 76 एकड़ जमीन चिह्नित
पिछले 20 वर्षों से झांसी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए कवायद चल रही थी। कई बार सर्वे हुआ मगर उपयुक्त जगह न मिल पाने से ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का सपना पूरा नहीं हो सका। इसके बाद जेडीए ने ग्वालियर मार्ग पर करारी में नगर निगम की 76 एकड़ जमीन चिह्नित की। इसके एवज में नगर निगम को करीब 28 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया। पहले फेज में 15 एकड़ में इसे बनवाया गया है। स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं। दुकानों के आवंटन से पहले जेडीए ने रेरा की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा था।

जल्द लॉटरी से आवंटन
जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर को रेरा की मंजूरी मिल गई है। जल्द दुकानों का लॉटरी के जरिये आवंटन किया जाएगा।

अब बनेंगे 300 से 400 वर्ग मीटर के गोदाम
दुकानों का आवंटन करने के बाद जेडीए ट्रांसपोर्ट नगर का विस्तार भी करेगा। यहां पर 300 से 400 वर्ग मीटर के गोदाम भी बनवाए जाएंगे। ट्रांसपोर्टरों की ओर से गोदाम की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


जाम से मिलेगा छुटकारा, 24 घंटे होगी आवाजाही
अभी न्यू रोड पर ही ट्रांसपोर्टर के ट्रक खड़े रहते हैं। यहीं पर सामान उतरता और चढ़ता है। जाम की स्थिति भी बन जाती है। इससे व्यापार भी प्रभावित होता है। वीवीआईपी मूवमेंट होने पर ट्रक शहर के अंदर नहीं आ पाते हैं। अब हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर बनने से 24 घंटे ट्रकों की आवाजाही यहां बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें