फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आईजीआरएस रैंकिंग में रेंज लगातार दसवीं बार पहले स्थान पर, झांसी भी पहला स्थान बनाने में रहा कामयाब

Wed, 11 Feb 2026 09:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

रेंज के साथ ही सभी जनपद झांसी, जालौन एवं ललितपुर ने भी पहला स्थान प्राप्त किया। आईजी ने प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज को-ऑर्डिनेटर विमल श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
 
विज्ञापन
डीआईजी आकाश कुलहरि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज लगातार दसवीं बार पहले स्थान पर रहा। रेंज के साथ ही सभी जनपद झांसी, जालौन एवं ललितपुर ने भी पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



आईजी आकाश कुलहरि ने बताया कि तीनों जनपद में एसएसपी एवं एसपी ने प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। इस वजह से जालौन एवं ललितपुर लगातार दूसरी बार पहला स्थान बनाने में कामयाब रहे।


आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर जनवरी में जो शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मानक के मुताबिक उनका निस्तारण कराया गया। इस वजह से सभी बिंदुओं पर पूर्ण अंक प्राप्त हुए। आईजी ने प्रभारी आईजीआरएस उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज को-ऑर्डिनेटर विमल श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं, एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने झांसी को पहला स्थान आने पर कर्मचारियों को बधाई दी। झांसी के सभी 26 थाने भी प्रथम स्थान बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें