किसानों का कहना है कि इस समय धान की कटाई चल रही है। जो फसल कट चुकी है, वह खेतों में पड़ी है। बारिश होने से यह फसल गलने लगेगी और काली पड़ जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होगी।
रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। देर रात से जारी इस बारिश के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल को भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
किसानों के अनुसार, इस समय धान की कटाई चल रही है। जो फसल कट चुकी है, वह खेतों में पड़ी है। बारिश होने से यह फसल गलने लगेगी और काली पड़ जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होगी।
किसान जुझार सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन एकड़ में धान की फसल बोई थी। उनकी कुछ फसल कट चुकी है और कुछ अभी भी खेतों में खड़ी है। उनका कहना है कि यदि तेज बारिश होती है, तो कटी हुई फसल पानी में डूबकर सड़ जाएगी। एक अन्य किसान जितेंद्र ने भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनकी फसल भी कटाई के बाद खेत में पड़ी है। बारिश के कारण उन्हें फसल नष्ट होने का डर सता रहा है और इसे बचाने का कोई उपाय भी नजर नहीं आ रहा है।