फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ठंडी हवा के साथ रात में हुई बारिश, नौ डिग्री लुढ़का पारा, दिनभर बनी रही बादलों की आवाजाही

Sat, 30 May 2026 06:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
रात में होती बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। ऐसे में दिन के तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। देर शाम से ठंडी हवा चलनी शुरू हो गई और फिर रात में बारिश होने लगे, जो कि देर रात तक जारी रही। इससे मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन


नौतपा की शुरुआत से ही झांसी खूब तप रहा था लेकिन बृहस्पतिवार से सक्रिय हुए पश्चिमी ने मौसम का मिजाज एकदम से बदलकर रख दिया। इसका असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छा गए। हालांकि, दोपहर होते-होते बादल छट गए और फिर धूप निकल आई। इसके बावजूद पिछले दिनों की तुलना में सूरज की तपिश कम रही। अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। कई दिनों बाद ऐसा मौका आया, जब पारा सामान्य से कम रहा। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि अब शनिवार को भी बारिश के आसार हैं। 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा से हवा भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें