फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की झोली में आई बड़ी सफलता, सर्वोत्तम रेल मंडल की मिली शील्ड

Thu, 31 Dec 2020 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
jhansi railway station - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे का 56वां वार्षिक रेल सप्ताह समारोह का आयोजन बुधवार को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में वीडियो कांफ्रेंसिंग (वर्चुअल) के माध्यम से किया गया। महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने अधिकारी व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। इस बार झांसी रेल मंडल को सर्वोत्तम मंडल, समग्र सुधार मंडल, सर्वोत्तम मंडल लेख विभाग, जनसंपर्क समग्र दक्षता (लगातार तीसरी बार), सर्वोत्तम स्टेशन प्रमाण पत्र झांसी स्टेशन, कार्य बागवानी, रेल पथ, निर्माण विभाग दक्षता, इलैक्ट्रिक लोको शेड, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन, अंतर मंडलीय चिकित्सा, कारखाना दक्षता, मालभाड़ा परिवहन, संरक्षा दक्षता, यात्री सुरक्षा, कार्य दक्षता, भंडार दक्षता व मंडल स्क्रैप संग्रहण आदि की शील्ड प्राप्त की।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने कहा कि भारतीय रेल विकास में कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों का हम सम्मान करते हैं। भविष्य में इनके कार्यों और प्रयासों के विकास की अपेक्षा करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चारु माथुर, एडीआरएम दिनेश वर्मा, अमित सेंगर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अमृतांशु मौर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज, मंडल कार्मिक अधिकारी रवींद्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे।

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने गौतम

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ की सभा आगरा मंडल कार्यालय पर आयोजित हुई, जिसमें झांसी मंडल के पूर्व सचिव वीजी गौतम को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि सरकार ने जिस तरह श्रम कानूनों में संशोधन कर बिल पास किए हैं उससे संपूर्ण श्रमिकों में असुरक्षा बढ़ी है। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, विवेक चड्ढा, सरिता दास, बीके सिंह, राजकुमार थापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


महामंत्री का स्वागत किया

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के जोनल महामंत्री आरडी यादव का बुधवार को रनिंग शाखा के कर्मचारियों ने स्वागत किया। वे कारखाना मंडल की बैठक में हिस्सा लेने झांसी आए थे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आरएन उपाध्याय, मंडल मंत्री मुवीनउल्लाह, शाखा मंत्री अमर सिंह, सहायक महामंत्री अजय सिंह यादव, पीके जैन, रोहित शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें