फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस निरस्त, कई ट्रेनें आई लेट

Sat, 13 Jan 2018 12:23 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
express train - फोटो : demo
विज्ञापन
मौसम साफ होने के बाद भी कई ट्रेनों का समय पालन पटरी पर नहीं लौट सका है। कई ट्रेनें अभी भी घंटों देरी से चल रही है। शुक्रवार को 25 घंटे से अधिक देरी से चल रही साबरमती एक्सप्रेेस को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को घंटों देरी से चल रही वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्री अहमदाबाद की तरफ जाने के लिए परेशान रहे। अन्य ट्रेनें दो से 15 घंटे लेट आई। इसमें 12512 राप्तीसागर एक्सप्रेस 15 घंटे, 12485 श्रीगंगानगर नांदेड एक्सप्रेस नौ घंटे, 12944 कानपुर बलसाड एक्सप्रेस चार घंटे, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, 11077 झेलम एक्सप्रेस छह घंटे, 12687 मद्रास देहरादून एक्सप्रेस नौ घंटे, 12641 थिरुकुल एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से आई।
ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। वहीं, ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए पूछताछ कार्यालय में यात्रियों का जमघट लगा रहा। तीन घंटे से अधिक देरी से आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी गाड़ी में जाने के लिए परमिट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें